टॉप न्यूज़

जनता के लिए खुला रहेगा थाना का दरवाजा, रवि कुमार केसरी ने संभाली मेराल थाना की कमान

निवर्तमान थाना प्रभारी विष्णुकांत को दी भावभीनी विदाई, नए प्रभारी ने कहा- जनता की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता

बलराम शर्मा

मेराल। थाना में बुधवार की देर शाम नए थाना प्रभारी के रूप में रवि कुमार केसरी ने पदभार ग्रहण किया। उनके योगदान के साथ ही थाना में नई जिम्मेदारी और नई उम्मीदों का अध्याय शुरू हुआ। निवर्तमान थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और विधिवत थाना की कमान सौंपी।

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर संवाद उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय अपील करते हुए कहा, “जनता के लिए थाना में हमेशा स्वागत है। लोग अपनी समस्या लेकर सीधे मिलें। उनकी समस्या को सुनकर उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।” उनके इस संदेश से पुलिस और जनता के बीच संवाद को लेकर सकारात्मक उम्मीद जगी है।

इधर, नए थाना प्रभारी के स्वागत और निवर्तमान थाना प्रभारी की विदाई का दृश्य भी भावुक रहा। प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, समिति अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद तथा संजय प्रसाद ने नए थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी का स्वागत किया। वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी विष्णुकांत को गुलदस्ता, चुनरी और मां शायर देवी धाम की तस्वीर भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान नए और पुराने थाना प्रभारी के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में एसआई रवि कुमार, अरविंद कुमार, दीपक पासवान, हरिशंकर ओझा, संजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार मुंडा, एएसआई अखिलेश्वर तिवारी, सुमेर तिवारी, राजेंद्र बैठा, अखिलेश सिंह, रामाशीष मेहता, जाकिर खान, खालिद अंसारी, छोटू केसरी, मुंशी रविंद्र पासवान, विमलेश कुमार, जितेंद्र राम, जयराम पांडे सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

मेराल थाना की नई जिम्मेदारी संभालने वाले रवि कुमार केसरी के सामने अब क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ जनता के भरोसे को और मजबूत करने की चुनौती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!