टॉप न्यूज़

बीडीओ की मौजूदगी में ग्राम सभा संपन्न, पूजा कुमारी सर्वसम्मति से चुनी गई आंगनबाड़ी सेविका

योग्य उम्मीदवार नहीं रहने के कारण आंगनबाड़ी सहायिका का नहीं हो पाया चयन

बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल बहेरवा गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका और सहायिका चयन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सीओ सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यशवंत नायक की मौजूदगी में आयोजित ग्राम सभा में प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, मुखिया मनीषा देवी महिला पर्यवेक्षिका मीणा देवी, ललिता यादव की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया शुरू की गई।
सेविका पद के लिए पूजा कुमारी पति- धर्मेंद्र परहिया का एकमात्र आवेदन प्राप्त हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पूजा कुमारी का आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए चयन कर लिया गया।
वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए निर्धारित योग्यता के अनुरूप कोई आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण इस पद पर किसी का चयन नहीं किया जा सका।
ग्रामसभा में मुखिया पति जगजीवन रवि, सेविका श्याम दुलारी देवी, मंजू देवी, चिंता देवी, उमेश परहिया, विनय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!