टॉप न्यूज़

एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. के मेराल कैंप में लगी भीषण आग, दो दमकल गाड़ी बड़ी मुश्किल से पाई आग पर काबू

जान माल की नहीं हुई क्षति, दो स्टॉफ घायल, करीब एक सौ स्टॉफ का कपड़ा-लता रुपया पैसा सहित सारा सामान जलकर खाक 

बलराम शर्मा 

मेराल । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा खजुरी से विंढमगंज फोर लेन कार्य कर रही एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. कंस्ट्रक्शन कंपनी के मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी कैंप के स्टॉफ क्वार्टर में शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से एक स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई तेज हवा के चलते देखते ही देखते अगल-बगल के चार ब्लॉक में आग पकड़ ली। एस्बेस्टस सीट से बने क्वार्टर की दीवार में थर्मोकोल की वजह से देखते ही देखते करीब 100 फीट लंबा चार क्वार्टर में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में करीब एक सौ स्टॉफ का तथा क्वाटर में कंपनी का रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आग लगी की सूचना मिलने पर मेराल थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चारों ब्लॉक में करीब 100 स्टॉफ का कपड़ा, पैसा सहित रहने खाने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसा में महादेव साह को आग बुझाने में हाथ पांव सीट से कट गया तथा नेपाल साहू का हाथ पैर जल गया। दोनों घायल लोगों का इलाज मेराल सीएचसी में किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंता से बाहर है। महादेव शाह के अनुसार करीब 100 स्टाफ का बदन पर पहने हुए कपड़ा के अलावा सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के स्टाफ, थाना पुलिस तथा दर्जनों कंपनी के स्टाफ और आसपास के लोगों की मेहनत से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!