टॉप न्यूज़

मेराल में रामनवमी त्योहार को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

बलराम शर्मा 

मेराल । रामनवमी का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मेराल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी को लेकर गुरुवार की शाम में बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थाना मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च चरकापत्थर, बस स्टैंड, पुरानी बाजार सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजनो से आपसी भाईचारा बनाये रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। फ्लैग मार्च में पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, अरविंद शाह, एएसआई प्रेम प्रकाश पांडे, अखिलेश्वर तिवारी, संजय सिंह सहित कई पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!