टॉप न्यूज़

आशीष उर्फ दौलत सोनी बने गढ़वा के नये नगर परिषद अध्‍यक्ष, झामुमो समर्थित संतोष को 3411 मतों से हराया

झामुमो समर्थित निकटतम प्रतिद्वान संतोष केसरी, भाजपा समर्थित कंचन जायसवाल और वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे को भारी मतों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया

झामुमो के पूर्व मंत्री और भाजपा के स्थानीय विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई दिग्गज नेता किए थे चुनाव में कैंपिंग सभी को मिली करारी हार 

बलराम शर्मा 

गढ़वा : नगर परिषद वासियों को उनका नया नगर परिषद अध्‍यक्ष मिल गया है। स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने 7201 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित संतोष केसरी को 3411 मतों से हरा कर विजय का सेहरा अपने सर पर बांध लिया है। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने दौलत सोनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्‍हें जीत की बधाई और शुभकामनायें दी। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष केसरी को 3790 मत मिले। जबकि तीसरे स्थान पर रहे मासूम राजा को 2883, अलखनाथ पांडे को 2701, भाजपा समर्थित कंचन जायसवाल को 2582, राजद समर्थित विकाश कुमार माली 1222, आजसू समर्थित दीपक कुमार शर्मा को 408, अनिल कुमार पाण्डेय को 287, अनीता दत्त को 215, संजय कुमार को 207, बसंत लाल 184 तथा मोहम्मद याकूब को 161 मत प्राप्त हुए। प्रशासन की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुई। अंतिम परिणाम आने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!