नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता से युवाओं को खेलों के प्रति रुचि और आपसी सौहार्द बढ़ता है : विनय चौबे
बलराम शर्मा
मेराल। प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग गांव में रविवार को नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मिलन पॉइंट मैदान में मुखिया पति हरेंद्र चौधरी, गुलबास अंसारी, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, अजमेर अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ियों की उपस्थिति में भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल को हितकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री चौबे ने गांव में बड़े स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा ऐसे प्रतियोगिता से युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है तथा खेल से बच्चों में मानसिक विकास के साथ आपसी सौहार्द मजबूत होता है। हरेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। आयोजित टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया है सभी टूर्नामेंट 10-10 ओवर का खेला जाएगा। उद्घाटन मैच हंटर इलेवन बेलचंपा और कपिल इलेवन हसनदाग के बीच खेला गया। बेलचंपा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग किया। हासनदाग के टीम ने 10 ओवर में 92 रन बनाया। जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी बेलचंपा के टीम ने 69 रन पर ही ऑल आउट हो गया। हासनदाग टीम के खिलाड़ी विपिन कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट और 37 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच रहा। जबकि दूसरी पाली में बाना और चामा टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें चामा के टीम ने 88 रन बनाया, बजवाबी पारी खेलते हुए बना के टीम में 7 विकेट खोकर नौ ओवर दो गेंद पर ही मैच को जीत लिया। इस खेल में इंपायर की भूमिका इमरान अंसारी और मकसूद अंसारी ने किया। जबकि स्कोर मंसूर अंसारी, कमेंट्री अनिल चौधरी और सदाम अंसारी ने किया। इस अवसर पर आयोजित टूर्नामेंट के अध्यक्ष इमरान अंसारी, उपाध्यक्ष राजा आलम, कोषाध्यक्ष साजिद अंसारी, सचिन, कृष्णा चौधरी, उप सचिव दीपक चौधरी, इसके अलावा सदस्यों में मंसूर अंसारी,अजमेर अंसारी, सद्दाम अंसारी, आलोक चौधरी, दीनानाथ चौधरी, कमलेश चौधरी, कौसर अंसारी, गफूर अंसारी, ऐनुल अंसारी रामकेश चौधरी, हबीब अंसारी, तौहीद अंसारी, अशोक चौधरी, अनीश अंसारी, आरिफ अंसारी, मोनिश अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और बच्चे मौजूद थे।



