आज बंटेगा प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह
अध्यक्ष पद के तीन प्रत्यासियों ने लिया अपना नाम वापस, 31 चुनाव मैदान में

नामांकन वपसी के बाद गढ़वा नप से अध्यक्ष के 12 वार्ड पार्षद के 82, श्री बंशीधर नगर से अध्यक्ष के 10, वार्ड पार्षद के 92 और मझिआंव से अध्यक्ष के 9 वार्ड पार्षद के 50 प्रत्याशी बचे मैदान में
गढ़वा । जिले के तीनों नगर निकायों में शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम गढ़वा से अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसमें संध्या सोनी और जितेंद्र सिन्हा शामिल हैं। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत से रुखसाना खातून ने नामांकन वापस लिया है। इस तरह गढ़वा जिले में अध्यक्ष पद के लिए कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें गढ़वा नगर परिषद से 12, श्री बंशीधर नगर नगर से 10 और मझिआंव से 9 प्रत्याशी मैदान में डेट हैं।
गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड पार्षद पद के लिये भी तीन नामांकन वापस लिये गये हैं। इनमें वार्ड नंबर सात से राधा देवी, वार्ड संख्या 10 से राजा आलम और वार्ड संख्या 19 से रूबी देवी शामिल हैं। इस तरह अब 21 वार्ड में पार्षद पद के लिये कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रुपसाना खातून ने अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद अब यहां 10 प्रत्यासी मैदान में बच गए हैं।
मझिआंव : दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया अब यहां 50 वार्ड पार्षद प्रत्याशी मैदान में बच गए हैं। वार्ड संख्या दो से गीता देवी ने अपना नामांकन वापस लिया। इन वार्डों से कुल 20 प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में हैं। वहीं वार्ड संख्या पांच से आठ तक में 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं। जबकि वार्ड संख्या 9 से 12 के बीच वार्ड संख्या 11 से पनती देवी ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद यहां 12 प्रत्याशी मैदान में बच गए। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न वार्डो से कुल 50 वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।



