टॉप न्यूज़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सहायक अध्यापक के पिता की मौत 

झामुमो नेता सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया 

मेराल । थाना क्षेत्र के बाना महुआ के पास एनएच 39 किनारे मंगलवार की तड़के करीब 5 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सहायक अध्यापक मनदीप पासवान के पिता इंद्रदेव पासवान 68 वर्ष की मौत मौके पर हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रदेव पासवान का शव उनके घर के समीप ही हाईवे किनारे पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, तत्काल इसकी सूचना मेराल थाना पुलिस को दी गई। यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

इसकी जानकारी मिलने पर झामुमो नेता जवाहर पासवान, रामजी पासवान, बसपा जिलाध्यक्ष नंदा पासवान, चंदू प्रसाद रजक, नरेश पासवान, रामचंद्र पासवान, एसबी एकेडमी के डायरेक्टर मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोकाकुल परिवार वालों को ढांढस बंधाया। थाना पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचने पर आस पास के बड़ी संख्या में लोगों के बीच इंद्रदेव पासवान का अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्ति धाम पर किया गया। बता दें कि बीसीसीएल रेहला से सेवानिवृत इंद्रदेव सरल स्वभाव के मृदुभाषी थे। उनकी असामयिक निधन से घर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!