टॉप न्यूज़

सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त बीईईओ रंभा चौबे को दी गयी भावपूर्ण विदाई

सेवानिवृत्ति आधा दर्जन शिक्षक को भी दी गई विदाई

बलराम शर्मा

मेराल । मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय सह प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्ति प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले अन्य आधा दर्जन शिक्षकों को भी सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। प्रखंड के शिक्षक, शिक्षिका, सीआरपी, बीआरपी एवं प्रखंड शिक्षा कर्मियों द्वारा आयोजित समारोह में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, शिक्षक व एसटी एससी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम, मुखिया पति मुन्ना राम सेवानिवृत बीईईओ जयशंकर राम, शिवकुमार सिंह, शिक्षक संघ के शिव शंकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, बीआरपी, सीआरपी तथा गणमान्य लोगों के साथ विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।

विदाई समारोह में लोगों के प्रेम और स्वागत से अभिभूत रंभा चौबे ने कहा कि शिक्षा से जुड़े लोगों को समय का पाबंद होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा कर्मियों के ऊपर विभाग के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेवारी होती है, इसलिए अपनी जिम्मेवारी के प्रति जिम्मेवार होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दस प्रखंड के प्रभार में होने के बाद भी अपने जिम्मेवारी का शत प्रतिशत निर्वहन करने का मेरा प्रयास आप सभी के सहयोग से पूरा कर पा रही थी। उन्होंने अपने सहयोगी तथा शिक्षक शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान अगर किन्ही को मेरी बात कड़वी लगी हो तो उसे भुला देंगे।

प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी ने कहां की रंभा चौबे का व्यवहार जितना मधुर एवं शालीन है उतना ही वे अपने जिम्मेवारी के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रही है। अपना घर परिवार संभालते हुए दस प्रखंडों के प्रभार को संभालना चुनौती पूर्ण कार्य था जिसे इन्होंने सहजता से पूरा किया।

पूर्व बीईईओ शिव शंकर सिंह ने कहा कि अपने जिम्मेवारी के अलावा अतिरिक्त नौ प्रखंडों के कार्यों का निर्वहन करते हुए बेदाग सेवानिवृत्ति होना गौरव की बात है। जयशंकर राम ने संगीत तथा कविता के माध्यम से रंभा चौबे के कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, शिक्षक संघ के नेता सूर्य देव तिवारी शिक्षक कृष्ण मुरारी पांडे, रामाकांत पांडे, गंगेश पांडे आदि लोगों ने भी रंभा चौबे के कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनकी कार्यशैली एवं व्यवहार की प्रशंसा की तथा सेवा निवृत्ति के बाद सुखमय जीवन की शुभकामना दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक विश्वकर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन पूनम श्री द्वारा किया गया।

मौके पर सत्येंद्र चौबे द्वारा शिक्षक समुदाय की ओर से दी जाने वाली प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर कुमार गौरव, रवि कुमार वैद्य, निखिल कुमार सहाय, धनंजय गुप्ता, सांभा कुमारी, रजिया खातून, मिथिलेश पांडे, विनोद कुशवाहा, अरुण चौबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अजय सिंह, मुन्ना राम, महेंद्र प्रसाद, अखिलेश चौबे, मनोज राम, अमित सिंह, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!