टॉप न्यूज़

पतंजलि योग समिति ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया : रासबिहारी तिवारी

गढ़वा । पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा गढ़वा इकाई के द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बॉस जी की 129 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर, चौधराना बाजार के योग कक्षा में कार्यक्रम की शुरुआत योग शिक्षक उपकार कुमार गुप्ता द्वारा योग, आसन प्राणायाम से कराया गया। इसके बाद नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पतंजलि के राज्य सहप्रभारी रास बिहारी तिवारी, संगठन मंत्री सह मुख्य योग शिक्षक प्रदीप केशरी, योग विस्तारक सुशील कुमार केशरी, योग साधक संगीता गुप्ता, संध्या केशरी द्वारा सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक ऐसे महानायक थे जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने देश की युवा शक्ति को संगठित किया और आजाद हिंद फौज का नेतृत्व कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया। इस अवसर पर मिडिया प्रभारी विवेका पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, आनन्द मोहन तिवारी, सत्यनारायण दुबे, सुरेंद्र केशरी, पूनम कांश्यकार, ज्योति प्रकाश, गुप्तेश्वर सोनी, रामदास साहू, अनुज केशरी, श्रवण कुमार, योगेंद्र सोनी, रमेश कुमार सोनी, जय प्रकाश केशरी आदि लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!