टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय युवा दिवस बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरक : ब्रजेश

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लोगों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित

मेराल : एसडी मेमोरियल एकेडमी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा स्वामी विवेकानंद बुद्धिमान, निर्भीक तथा आत्मविश्वास से भरे महान राष्ट्रभक्त थे जिन्होंने भारत तथा भारतीय संस्कृति को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर नई दिशा प्रदान की। आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने तथा बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरक है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, देव कीर्ति टोप्पो, मृत्युंजय पांडे, पीयूष पांडे, इरशाद अंसारी, बबीता कुमारी, अंशु कुमारी, अनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा के साथ वर्ग आठ के छात्र छात्राओं ने भी भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अतिरिक्त मेराल के पतंजलि कार्यालय के अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं तथा शिक्षण संस्थान में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!