टॉप न्यूज़

गढ़वा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

चेक बाउंस मामले में पुलिस ने भेजा जेल

गढ़वा के राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म

गढ़वा । सदर थाना क्षेत्र के करूंआ गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी को गढ़वा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी से गढ़वा की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चेक बाउंस मामले में गढ़वा न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में की गई है। सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित एक मामला गढ़वा कोर्ट में लंबित था। कोर्ट द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि विनोद तिवारी गढ़वा की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वे पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के सामान्य सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में विनोद तिवारी के खिलाफ गढ़वा कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। उसी के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!