टॉप न्यूज़

तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला डीजीपी

रिटायरमेंट से एक दिन पहले सरकार ने दिया तोहफ

रांची। भारतीय पुलिस सेवा (डीजीपी) की वरिष्ठ अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले कार्यवाहक के रूप में डीजीपी का पद संभाल रही थीं। सरकार ने नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव किया और उन्हें पद सौंपा है। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड सरकार ने डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है। अभी वह प्रभारी डीजीपी थी। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके साथ ही तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली महिला डीजीपी भी बन गई हैं।

रिटायरमेंट से एक दिन पहले मिला तोहफा

आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को रिटायर कर रही थीं, रिटायरमेट के ठीक एक दिन पहले उन्हें राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इसके लिए सरकार ने राज्य सरकार की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 में संशोधन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!