टॉप न्यूज़

विधायक प्रतिनिधि ने डीसी से मेराल मुख्यालय के नजदीक पैक्स गोदाम पर धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित करने का किया मांग

अरंगी पैक्स अध्यक्ष पर नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए होगी करवाई : जिला सहकारिता पदाधिकारी

मेराल । विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने शुक्रवार को गढ़वा डीसी को पत्र लिखकर अरंगी पैक्स पर प्रखंड के सात पंचायत अरंगी, मेराल पूर्वी, मेराल पश्चिमी, संगवरिया, लोवादाग, पढ़ुआ तथा तेनार पंचायत के किसानों के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया है। जिसका संचालन पैक्स अध्यक्ष द्वारा अपने ग्राम पिंडरा में कर रहे हैं। इस केंद्र का शुरुआत कब हुआ जिसकी जानकारी मेराल के किसी भी जनप्रतिनिधि को नहीं दिया गया, बाद में पता चला कि सदर एसडीओ द्वारा उक्त धान क्रय केंद्र का जांच किया गया जिसमें अनियमित पाई गई।

पत्र में कहा गया है कि धान बेचने को लेकर नियमित शिकायत प्राप्त हो रही है। साथ ही वहां से अंतिम पंचायत की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। जानकारी के अनुसार एक केंद्र पर 1000 क्विंटल धान क्रय होने के बाद धान क्रय केंद्र से उठाव के बाद ही दूसरे किसानों से धान क्रय होना हैं। इस सात पंचायत में तेनार एवं पढ़ुआ पंचायत में पूर्व से ही पैक्स गोदाम बनकर तैयार है। पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में भी एक गोदाम रहेगा जिस पर मुख्यालय के पंचायत का धान क्रय किया जाएगा। परंतु यहां धान क्रय होना शुरू नहीं होने से इंतजार कर रहे किसानो का धान क्रय होना असंभव होगा।

अरंगी पैक्स अध्यक्ष पर नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए होगी करवाई : जिला सहकारिता पदाधिकार

मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित सात पंचायत के किसानों के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र चालू नहीं होने से किसनो की हो रही परेशानी के बारे में पूछे जाने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने कहा कि वहां के पैक्स अध्यक्ष द्वारा नियम विरुद्ध अपने निजी घर में धन क्रय किया जा रहा था, जबकि अरंगी मुखिया द्वारा पंचायत भवन में गोदाम बनाया गया था। यहां के टैक्स अध्यक्ष पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परंतु प्रभावित पंचायत के किसानों का धान कब से और कहां लिया जाएगा यह स्पष्ट नहीं बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!