विजेता टीम को ट्राफी और 21 हजार नगद तथा उपविजेता टीम को शील्ड और 15 हजार नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

मेराल । हासनदाग के जेपीएस ग्राउंड में चल रहे एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फ़ाइनल मैच में शनिवार को मेराल क्रिकेट क्लब ने हासनदाग क्लब को एक रोमांचक मुकाबले में 32 रनों से हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। हासनदाग की टीम ने टॉस जीतकर मेराल टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने निर्धारित 12 ओवरों में अपने 5 विकेट खोकर 108 रन बनाए। इसके जवाब में खेलते हुए हासनदाग की टीम ने महज 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विजेता टीम को ट्राफी और 21 हजार नगद तथा उपविजेता टीम को शील्ड और 15 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत लगा रहता है। खिलाड़ी को लक्ष्य निर्धारित कर खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव के ही प्रतिभावान युवा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनते हैं।

फाइनल मैच को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं तथा खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को खेलना तथा योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने क्रिकेट और राजनीति के मैदान को एक जैसा बताते हुए कहा कि अंपायर के गलत डिसीजन से जैसे अच्छे खिलाड़ी आउट करार दे दिए जाते हैं, वैसे ही गलत निर्णय लेने से रात दिन काम करने वाले अच्छे प्रत्याशी चुनाव हार जाते हैं।

प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने टूर्नामेंट आयोजन समिति के लोगों की प्रशंसा की तथा दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक मानसिक तथा वर्तमान समय में आर्थिक स्तर से भी ऊपर उठने का अवसर प्रदान करता है। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका राज सिंह और दिनेश चौधरी तथा कॉमेंटेटर की भूमिका मुखिया पति हरेंद्र चौधरी और अनिल चौधरी जबकि स्कोरर की भूमिका शिवदत्त चौधरी और गोपी चौधरी द्वारा किया गया।

उस मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, फ़ुजैल अहमद, मनोज तिवारी, रौशन, चंदन जायसवाल, रामप्रवेश चंद्रवंशी, कोमल चौधरी, बृजराज चौबे, द्वारिका चौधरी, प्रणय चौबे, विनोद चौधरी, सुदर्शन विश्वकर्मा, संतोष चौधरी, रमेश चंद्रवंशी, मुन्ना चौबे, शिवकुमार चौधरी, मानदेव बैठा, विनोद चौधरी, गोपी लाल चौधरी, संतोष रजक, आनंद विश्वकर्मा, मंसूर अंसारी, कौसर अंसारी, भाजपा नेता विनय चौबे, थाना प्रभारी विष्णु कांत, राजेश बैठा, बबलू दुबे, बबलू सिंह हरिओम यादव, सुजीत चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक थे।



