मेराल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
मेराल। झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था में सुधार तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर दुलदुलवा मुखिया राम प्रताप साव, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन, दक्षिणी मंडल महामंत्री देवकांत ओझा एवं अमित शाह, अर्जुन साह, विकास प्रजापति, भोला पासवान, राधेश्याम यादव, आनंद चंद्रवंशी, सिकंदर पासवान, धर्मेंद्र सिंह, सुग्रीव साह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।




