टॉप न्यूज़

गढ़वा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 पुलिस पदाधिकारियों को किया गया इधर से उधर

नगरऊंटारी, मेराल, कांडी, चिनियां समेत कई थानों के प्रभारी बदले

मेराल थाना की कमान अब रवि कुमार केसरी को

बलराम शर्मा
गढ़वा। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार को बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा से जारी जिला आदेश के अनुसार 20 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर किया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा योगदान प्रतिवेदन के माध्यम से इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
स्थानांतरण के तहत नगरऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, कांडी थाना प्रभारी मो. असफाक आलम, हरिहरपुर ओपी प्रभारी मो. नसीम अंसारी और चिनियां थाना प्रभारी बिंदु रजक को पुलिस केंद्र गढ़वा भेजा गया है।
वहीं मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत को स्थानांतरित करते हुए रंका थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी को मेराल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह गढ़वा थाना में पदस्थापित अविनाश राज को नगरऊंटारी थाना प्रभारी, भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजीत रंजन को गढ़वा थाना, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी को भवनाथपुर थाना प्रभारी तथा परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी प्रभारी बनाया गया है।
चेतन कुमार सिंह को अनुसंधान इकाई गढ़वा से केतार थाना प्रभारी, ऋषिकेश कुमार सिंह को बरडीहा से कांडी थाना प्रभारी तथा दीपक कुमार मौर्य को बड़गड़ से विशुनपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है। विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह अब बरडीहा थाना प्रभारी होंगे।
इसके अलावा शेखर कुमार सिंह को धुरकी से चिनियां थाना प्रभारी, आकाश कुमार को रमना से एएचटीयू (Anti-Human Trafficking Unit) थाना गढ़वा, आशीष कुमार नायक को गढ़वा थाना से रमना थाना प्रभारी तथा सुन्दर सोरेन को हरिहरपुर ओपी से बड़गड़ थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस केंद्र में पदस्थ श्रीकांत कुमार-02 और ओम प्रकाश टोप्पो को गढ़वा थाना में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानांतरण-पदस्थापन के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई कार्यप्रणाली की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!