E-Paperटॉप न्यूज़

मेराल में रहनुमा सोसायटी द्वारा रामनवमी जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को कराया गया जलपान

दिया गया भाईचारे और अमन-चैन का संदेश

वर्षों से चली आ रही आपसी सौहार्द को रखा जाएगा बरकरार : अतहर अली 

बलराम शर्मा 

मेराल । रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। मुख्यालय के नूरी मस्जिद के समीप मेन रोड पर रहनुमा सोसायटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान (चना-गुड़, मिनरल वाटर) की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सोसाइटी के संरक्षक अतहर अली अंसारी ने कहा कि मेराल में वर्षों से चली आ रही आपसी सौहार्द को हमेशा बरकरार रखा जाएगा। यहां सभी पर्व त्यौहार में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी मिल्लत देखने को मिलती है जो मेराल की खूबसूरती है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद कुशवाहा आदि ने रहनुमा सोसायटी द्वारा दिए गए भाईचारे और अमन-चैन के संदेश की जमकर सराहना की। इस व्यवस्था को कायम करने में सरपरस्त सदर मुख्तार अंसारी, मकसूद अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, फारूक अंसारी, अब्दुल लतीफ, सुलतान अंसारी, जफीर अंसारी, डॉ नईम अंसारी के अलावे सोसाईटी के सदस्य उप-मुखिया अलीशेर अंसारी, इकबाल अंसारी, सदाम अंसारी, अम्बार अंसारी, साजिद रजा, युनूस अंसारी, खुर्शीद अंसारी, असगर अंसारी, नसीम अंसारी, उमर अंसारी, शहादत अंसारी, गफार अंसारी, बहाउल मुस्तफा, गयासुद्दीन अंसारी, नसरूल्लाह अंसारी, आलम अंसारी, नौशाद अंसारी, जबार अंसारी, मसउद अंसारी, इरफान अंसारी, सलीम अंसारी, सरफराज, मेराज अंसारी, फरीद अंसारी, बसीर अंसारी, बेलाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!