Uncategorized

नप अध्यक्ष दौलत सोनी ने मेराल के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के 6 वां वार्षिक महोत्सव का किया शुभारंभ

हजारों श्रद्धालुओं के गगन भेदी जयकारों से बना भक्ति का माहौल

बलराम शर्मा

मेराल । मां शायर देवी की जयकारे के साथ प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का 6वां वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। दस दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया उर्मिला देवी, रामसागर महतो, बीडीसी अंचला देवी एवं डॉ लाल बहादुर साह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संग संयुक्त रूप से विशाल शोभा यात्रा के मुख्य यजमान को कलश, चुनरी तथा ध्वज देकर, मां शायर देवी की गगन भेदी जयकारों के बीच कराया।

नप अध्यक्ष ने मंदिर में टेका मत्था

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने सबसे पहले प्रसिद्ध मंदिर में जाकर मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की।

नप अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन

देवी धाम के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी को संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा फूल माला अंग वस्त्र तथा पगड़ी पहनाकर किया गया।

सनातन धर्म के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान, महिलाओं को सजक रहने की है जरूर : नप अध्यक्ष

शोभायात्रा के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्र की शुभकामना देते हुए नप अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि आज सनातन धर्म के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को अपने धर्म के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

आयोजकों की प्रशंसा की

नप अध्यक्ष श्री सोनी ने 6वां भव्य वार्षिक महोत्सव आयोजन के लिए मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को इस पुण्य अवसर पर बुलाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे अतिथि नहीं बल्कि मंदिर संचालन समिति का स्थाई सदस्य बनाए ताकि निरंतर अपना योगदान देते रहें। शुभारंभ के मौके पर विशिष्ट अतिथियों ने भी लोगों को शुभकामना देते हुए मां शायर देवी धाम की प्रसिद्धि पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंदिर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, अध्यक्ष विजय प्रसाद आदि के द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, साथ ही 10 दिवसीय वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने का अपील किया।

निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।

इनकी रही उपस्थित

विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा के आरपी फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ पतंजलि केसरी, आचार्य आशीष वैद्य, सियाराम शरण वर्मा, देवी चाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, मुन्ना राम, विनोद प्रसाद उर्फ लाला, रविंद्र प्रसाद वर्मा, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, बलराम कृष्ण शर्मा, रुपू महतो, महेंद्र प्रसाद मनोज जायसवाल, विनोद कुशवाहा, अशोक राम, मंगल यादव, तालो सोनी, धनंजय चौधरी, अशोक राम, नवीन कुमार जायसवाल, अनुज प्रसाद, प्रमोद महाजन, राजेंद्र साह, सरजू सोनी, युगल प्रसाद सोनी, मदन प्रसाद, देव कुमार जायसवाल, विजय प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, विनोद चधरी, नथुन राम, आकाश जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

भक्ति का माहौल

चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते हो प्रखंड भर में भक्ति का माहौल है। कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोग घरों में भी कलश स्थापना कर पाठ प्रारंभ कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!