गुरु सिंधु जलप्रपात की प्राकृतिक वादियों में मेराल प्रखंड कर्मियों ने मनाया नव वर्ष का जश्न

मेराल । प्रखंड कर्मियों ने रविवार को नव वर्ष आगमन पर छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गुरु सिंधु जलप्रपात की वादियों में पिकनिक मना कर तथा प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाकर खुशियां मनाई। सामूहिक बनभोज में सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी, मुखिया, समाजसेवी तथा पत्रकार शामिल हुए। मेराल की टीम को पर्यटन स्थल पर पहुंचते ही रंका से पिकनिक मनाने आए लोगों की ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर मौजूद मेराल सीओ यशवंत नायक ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए तुरंत अपनी गाड़ी से घायल लोगों को चिनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर इलाज शुरू करवाने के बाद देर से पहुंचे श्री नायक ने भी अपने कनीय कर्मचारियों के साथ प्राकृतिक की गोद में गुरु सिंधु जलप्रपात के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया।

सभी के साथ नदी के विभिन्न धाराओं तथा खूबसूरत झरना का दीदार करने के बाद सभी लोगों ने खूब सराहना किया। लोगों ने कहा कि ऐसे जगहो का समुचित विकास कर व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार कर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना चहिए। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस मौके पर सीओ यशवंत नायक ने कहा की प्रखंड परिवार के साथ नव वर्ष का खुशी इन प्राकृतिक वादियों में मनाने तथा गुरु सिंधु जलप्रपात पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए पिकनिक पार्टी का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर प्रधान सहायक सुनील कुमार, रामनाथ भगत, बीपीओ आदम अली, जेई फिरोज अंसारी, हारून रशीद, मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी, अनिल चौधरी, संजय राम, मनदीप सिंह, रामप्रताप साव, आशीष बियार, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी धर्मराज राम, सुरेंद्र गोस्वामी, दिलजान शेख, मनरेगा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी, संवेदक आशुतोष चौबे, रामाकांत गुप्ता, गुलबास अंसारी, पंचायत सचिव रामजी राम, राजेंद्र राम, रामनाथ चौधरी, दिलीप रजक, रेखा कुमारी, स्नेहा, दिव्या कुमारी, मंजय तिवारी, रघुवर राम, खादिम अंसारी, अमर कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, अमन, सुकेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।




