आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम मेराल द्वारा 25 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

मेराल । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम शाखा मेराल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को मेराल के सबसे पिछड़ा इलाका संजयपुर में हाड़ कंपाती ठंड में 25 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मेराल शाखा के सचिव सह मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने कहा कि इस वर्ष आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है जिसमें अब तक कई सेवा मूलक कार्य किए गए हैं, साथ ही इस ठंड के मौसम को देखते हुए यह कार्यक्रम निरंतर अन्य जगहों पर भी किया जाएगा। नया साल आने वाला है और अब तक झारखंड सरकार के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाना अत्यंत खेद जनक है। वैसे समाज के सामर्थ्यवान, सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्र में ठंड से बचाव हेतु कार्य किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े मदन यादव, इंजीनियर रोहित कुमार, गार्गी कुमारी, गोलू कुमार के साथ-साथ, मेराल पूर्वी मुखिया राम सागर महतो, भाजपा नेता मनोज कुमार जायसवाल, विनोद कुमार कुशवाहा, संत कुमार बैठा, रामकुमार महतो, बाल गोविन्द साह आदि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम जी कुशवाहा, ओमप्रकाश कुमार रजक, अजीत कुमार, भोला बैठा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




