वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को दी गई बीमा योजना की जानकारी

मेराल । प्रखंड के अति सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बघेसर गांव में शनिवार को स्वयंसेवी संस्था अग्रगती द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत स्थानीय आदिवासी किसानो और ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन स्कीम एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी संस्था के सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा द्वारा दी गई। शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बैंकिंग सुविधा से वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलना, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र के गरीब, किसान, आदिवासी कोरवा परहिया, आदिम जनजाति परिवारों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने एवं उनकी पहुंच के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की चाय से भी सस्ती कीमत पर दो बीमा योजना लाया गया है, जिसे सभी खाताधारकों को बीमा करवा लेना चाहिए। अटल पेंशन योजना बुढ़ापे के समय में लाठी जैसा सहारा बनकर तैयार होता है। इस अभियान में प्रशिक्षिका अंजू कुमारी द्वारा ग्रामीणों को बैंक से दिए गए ऋण को ससमय वापसी हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूनम देवी, बजरंग किसान, भुखली कुंवर, जयराम किसान, संजय यादव, सुरेश किसान, विकेंद्र पाल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

