टॉप न्यूज़

भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा ने पार्टी हित में गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला

पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कंचन जायसवाल को अपना पूर्ण समर्थन देने का किया घोषणा

गढ़वा : भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा ने पार्टी हित में गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने और पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कंचन जायसवाल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा की पार्टी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वप्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं तृतीय” के आदर्शों पर चलते हुए यह निर्णय लिया हूं। संबंध में उन्होंने बयान जारी कर कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान ही भाजपा कार्यकर्ता का असली मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन पार्टी की समीक्षा के बाद संगठन द्वारा कंचन जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। मैं पार्टी के इस निर्णय का हृदय से सम्मान करता हूँ। कार्यकर्ताओं के हित और भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए मैं अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल नहीं करूँगा। एकजुटता का संदेश : सुरेंद्र विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में निरंतर सेवा जारी रखेंगे। इस नगर निकाय चुनाव में अब वे व्यक्तिगत दावेदारी को पीछे छोड़कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पूरी शक्ति लगाएंगे। इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया है कि पार्टी का हित किसी भी व्यक्तिगत पद से ऊपर है। भाजपा नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र विश्वकर्मा के इस ‘त्याग और समर्पण’ की सराहना की है। अब गढ़वा नगर परिषद में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत होती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!