पतंजलि योग समिति का आजीवन सदस्य बनना गौरव की बात : संतोष कुमार चौबे
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में एक-एक लाख रुपए दान देकर गढ़वा के चार लोग बने आजीवन सदस्य
देवगाना के संतोष कुमार चौबे, श्री बंशीधर नगर के शैलेश कुमार शुक्ला, गढ़वा के सुशील कुमार केसरी तथा देवगाना के कृपा शंकर चौबे ने आजीवन सदस्य बनने का लिया संकल्प

गढ़वा । पतंजलि योग समिति का आजीवन सदस्य होना गौरव की बात है, क्योंकि यह विश्व के सबसे बड़े योग शिक्षा संस्थानों में से एक है, जो योग और आयुर्वेद को जन-जन तक पहचाने का काम करता है। यह एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। उक्त बातें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जिला व तहसील के विशेष शिविर में एक-एक लाख रुपए दान देकर गढ़वा जिला से आजीवन सदस्य बनने वाले देवगाना के संतोष कुमार चौबे, श्री बंशीधर नगर के शैलेश कुमार शुक्ला, गढ़वा के सुशील कुमार केसरी तथा देवगाना के कृपा शंकर चौबे ने कही।

आजीवन सदस्य बने के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने से गदगद संतोष कुमार चौबे ने कहा कि गढ़वा जिले में पतंजलि के सभी प्रकल्पों का विस्तार करने में अपना बहुमूल्य योगदान दूंगा। वही शैलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग, आयुर्वेद और वैदिक ज्ञान को सर्व सुलभ बनाया है। ऐसी संस्था का आजीवन सदस्य बनकर गौरवान्वित हूं।

सुशील कुमार केसरी ने कहा कि स्वामी रामदेव जी महाराज ने भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन कर आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। यहां पढ़ने वाले बच्चे आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ-साथ वैदिक ज्ञान भी प्राप्त करेंगे जिससे उनके अंदर संस्कार एवं प्राचीन संस्कृति का बोध होगा। ऐसे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देकर सौभाग्यशाली समझ रहा हूँ। उन्होंने अन्य लोगों से भी पतंजलि योग समिति से जुड़कर अपना, अपने परिवार तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए आग्रह किया। वही कृपा शंकर चौबे ने कहा पतंजलि योग समिति का सदस्य होने का अर्थ किसी विशेष वर्ग के सदस्य होना नहीं, बल्कि इस महान कार्य के साथ जुड़ना है जो स्वास्थ्य भारत, गौरवशाली भारत तथा समृद्ध भारत बनाने का कार्य कर रही है।

इन लोगों ने शिविर में लिया भाग
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के विशेष शिविर में उपरोक्त के अलावे ओबरा मझिआंव से विवेकानन्द पाण्डेय, पिपराकला गढ़वा से आशुतोष कुमार चौबे, देवगाना से कृपाशंकर चौबे, मेराल से बलराम शर्मा, डुमरसोता कांडी से अरविन्द कुमार मिश्रा, गढ़वा से प्रदीप केशरी, केतार भवनाथपुर से बृजनाथ आर्य, चंद्रेश मिश्रा, डंडई से ऋषि कुमार ठाकुर, सगमा से पंकज चौबे, श्री बंशीधर नगर से दीपक कुमार, भागोडीह रमुना से अर्जुन चौधरी, पिपराकला गढ़वा से श्रवण राम, विशुनपुरा से कृष्ण मुरारी सिंह, बड़गड़ से देवा नन्द सिंह तथा बिशुनपुर गढ़वा से आनन्द कुमार तिवारी शामिल है।

