टॉप न्यूज़

श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने का लिया संकल्प

बलराम शर्मा 

मेराल । लगमा बस स्टैंड के समीप बड़ा तालाब में नव निर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ समिति की बैठक त्रिपुरारी पाण्डेय के अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से महायज्ञ को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया गया। समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगों को महायज्ञ की तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। 17 अप्रैल से शुरू होने वाले महायज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति में शामिल लगमा-पोटमा के सभी पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी का आश्वासन दिया। यज्ञ समिति द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का सभी ने वचन दिया। बैठक में आस पास क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने, महायज्ञ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं तथा अतिथियों को परस्पर सहयोग करने सहित अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से संयोजक अनंत प्रसाद, संरक्षक मनोज सोनी, रजनीकांत पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, सचिव सुधीर तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष मिथलेश सोनी, मनोज गुप्ता, महामंत्री शशिकांत पाण्डेय , अरविन्द पाण्डेय, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संजय सोनी तथा मीडिया प्रभारी विवेक मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!