टॉप न्यूज़

गढ़वा नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक में मझिआंव मोड़ पर वाजपेयी की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव का झामुमो ने किया स्वागत

भाजपा के विधायक, सांसदों पर लगाया ‘जुमला’ का आरोप

गढ़वा ।  नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित होने पर स्थानीय राजनीति गरमा गई है। इस प्रस्ताव का जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्वागत किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़े किए गए हैं। झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी और सांसद विष्णु दयाल राम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता के नाम पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थापना को लेकर केवल घोषणाएं की गईं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। बाकी घोषणाओं की तरह यह भी जुमला साबित हुआ, पार्टी के सर्वोच्च नेता पर भाजपा विधायक और सांसद द्वारा ऐसा रूख अपनाना अपेक्षित नहीं था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति विकास और समावेशिता पर आधारित थी, ऐसे में उनके नाम का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए करना उनके सम्मान के खिलाफ है। झामुमो ने स्पष्ट किया कि वह प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव का समर्थन करता है और इसे जल्द धरातल पर उतारने के पक्ष में है।

दुकान निर्माण पर रोक से बढ़ी चिंता

श्री दुबे ने नगर परिषद की बैठक में नवनिर्मित हो रही दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने की प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त किया है। बताया गया कि संबंधित भूमि ‘केसर हिंद’ की है, जिसके कारण निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हुए हैं। दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने से स्थानीय व्यापार और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शहर में व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने पर विचार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!