Uncategorized

विश्वकर्मा लोहार समाज की बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने अशोक शर्मा

अगली बैठक में जिला अध्यक्ष का चयन और कमिटी का होगा विस्तार : प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा

गढ़वा। शहर रेलवे स्टेशन के समीप श्री रामलाला मंदिर परिसर में रविवार को विश्वकर्मा लोहार समाज की बैठक शिवकुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुई। बैठक में समाज के कल्याण एवं संगठन से जुड़ी कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से गढ़वा जिला कमेटी का गठन अगली बैठक में करने तथा अगली बैठक करने के लिए सर्वसम्मति से जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा को मनोनीत किया गया।

वहीं कुंदन कुमार विश्वकर्मा, नेपाल विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा उर्फ गुड्डू, प्रमोद विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा तथा मनोज विश्वकर्मा को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया। यह तय किया गया कि मनोनीत पदाधिकारी जिले के सभी प्रखंडों से समाज के प्रबुद्ध लोगों को जानकारी दी जाए ताकि सभी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष का चयन एवं कमिटी का गठन किया जा सके। अगली बैठक की तिथि और स्थान कार्यकारी अध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्य आपसी कोऑर्डिनेशन बनाकर घोषित करेंगे। उक्त बाते विश्वकर्मा लोहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने बैठक के दौरान कहा। मौके पर रामनाथ विश्वकर्मा, रामा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, सुमेर विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, संजय शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, नागेश्वर विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, चंद्रदेव विश्वकर्म, भगवान विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, मिथलेश विश्वकर्मा सहित समाज के कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!