टॉप न्यूज़राजनीति

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधानसभा में उठाया मेराल के बलाही डैम के गायब होने का मुद्दा

मेराल। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधानसभा में एक भ्रामक जानकारी का मुद्दा उठाया है। विधायक ने मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत में वर्षों पहले निर्मित बलाही डैम को ही गायब होने की बात कही। विधायक ने विधानसभा सत्र में इस भ्रामक जानकारी को बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह बड़ा डैम जिसका कैचमेंट एरिया काफी बड़ा है एवं जनहित में काफी उपयोगी है, इस डैम को सरकारी डाटा से गायब कर दिया गया है। विधायक ने विभाग के मंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि अगर बलाही डैम गायब नहीं हुआ है तो डाटा में कहां है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब तक गाय, बैल, बकरी सहित अन्य भौतिक वस्तुओं को गायब होने की बातें सुने थे, पर बड़ा डैम ही गायब हो जाएगा यह पहली बार देखने-सुनने को मिल रहा है। यह डैम डाटा से इसलिए गायब हो गया कि विभाग ऐसे कार्यों का समीक्षा नहीं करता है, अगर समीक्षा होता तो ऐसा नहीं होता। इस मौके पर विधानसभा के दर्शक दीर्घा में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के मेराल प्रखंड प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रोहित कुमार, शिवकुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार रजक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!