टॉप न्यूज़

सरकार को मनरेगा कर्मियों का अल्टीमेटम, मांग नहीं पूरा हुआ तो 48 घंटे करेंगे सांकेतिक और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल

डीसी और डीडीसी को सौंपा मांग पत्र

झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल और 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी गई है जानकारी : जिलाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी

गढ़वा । झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई द्वारा अपने चिरलंबित मांगो एवं गढ़वा जिला में कार्यमुक्त मनरेगाकर्मियों के वापसी हेतु कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल एवं मांग की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में 12 मार्च से अनिश्चितंकालीन हड़ताल में जानें की घोषणा की गई है। मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि मांगों के समर्थन में जिले के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगें। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले छह माह से अधिक समय से बकाया मानदेय भुगतान, वर्षों से लंबित नियमितीकरण नीति निर्माण, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था एवं मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग लंबित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यमुक्त किए गए मनरेगाकर्मियों के वापसी हेतु भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई जो खेद का विषय है। बता दें कि मनरेगा कर्मियों के अनुच्छेद कालीन हड़ताल पर चले जाने से गांव में चल रहे मनरेगा कार्य प्रभावित होगा जिसके फल स्वरुप मजदूरों को रोजगार से भी वंचित होना पड़ेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर समस्या उत्पन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!