टॉप न्यूज़

राजस्थान सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की रास्ते में हुई मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

मेराल । थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमखांड गांव के मजदूर राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल विकास कुमार पिता चुटुर भुईया की मौत घर आने के दौरान रास्ते में हो गई, मंगलवार को शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।जानकारी मिलने पर पहुंचे मुखिया संजय राम ने घटना की जानकारी लेने के बाद बताया कि भीमखांड गांव के विकास कुमार पिता चुटुर भुईया एवं मंजय भुईया पिता नंदू भुइया कुछ दिन पहले राजस्थान में मजदूरी करने गया था। 8 मार्च रविवार को दोनों एक बाइक से राशन लेने जा रहे थे, इसी दौरान बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। इस घटना में दोनों मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों तथा अन्य सहयोगी साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों व्यक्तियों का इलाज कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा विकास कुमार को माथे में गंभीर चोट लगने का हवाला देते हुए घर ले जाने को कहा गया। सहयोगी साथियों के द्वारा घर लाने के क्रम में रास्ते में ही विकास कुमार की मौत हो गई। शव पहुंचने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर की माली हालत को देखते हुए मुखिया संजय राम परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पति रमेश बैठा, वार्ड सदस्य अशोक राम, गोपाल राम, नंदलाल राम, छोटन राम उर्फ श्याम सुंदर आदि परिजनों को ढाढंस बंधाया। जानकारी के अनुसार विकास के पिता जी के घर पर नहीं होने की वजह दाह संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!