पूर्व मुखिया के ब्रह्म भोज में शामिल हुए विधायक सहित कई गणमान्य

स्व. वाल्मीकि चौबे द्वारा किए गए सामाजिक परिवर्तन और समाज सेवा को भुलाया नहीं जा सकता : विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी
बलराम शर्मा
मेराल । अविभाजित बिहार में करकोमा पंचायत के मुखिया और प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजसेवी वाल्मीकि चौबे के ब्रह्मभोज कार्यक्रम उनके पैतृक निवास स्थान देवगाना में रविवार को विधायक सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक सहित सभी गणमान्य लोगों ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही बड़े पुत्र अधिवक्ता ओम प्रकाश चौबे और सहायक अध्यापक प्रेम प्रकाश चौबे से अपनी संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी ने पूर्व मुखिया के सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में किए गए समाजसेवा और सामाजिक परिवर्तन के कई संस्मरण को याद किया। मौके पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पूर्व मुखिया स्वर्गीय वाल्मीकि चौबे द्वारा किए गए सामाजिक परिवर्तन और समाज सेवा को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया हमेशा गरीब, असहाय दबे-कुचले पीड़ितों की सेवा तथा उनके संरक्षण में अपना पूरा जीवन खपा दिया। इस अवसर पर गढ़वा के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी,

मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, अनुसूचित जाति – जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम, अधिवक्ता संघ के सचिव मृत्युंजय तिवारी, सतीश मिश्रा, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम, प्रवक्ता धीरज दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल पांडे, डंडई के उप प्रमुख रामाशीष गुप्ता, आनंद प्रकाश, अधिवक्ता बृज किशोर विश्वकर्मा, रामानंद चौबे, उदयनाथ चौबे, दयावंत चौबे, कुबेरनाथ चौबे, आनंद चौबे, रामचंद्र चौबे, विनोद कुमार द्विवेदी, सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य देव तिवारी, प्रमोद पांडे, पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, जिला विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।




