मेराल पूर्वी मुखिया के दावत-ए-इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

मेराल । प्रखण्ड मुख्यालय के मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया राम सागर महतो द्वारा मंगलवार की शाम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भावना की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। मुखिया रामसागर महतो द्वारा आयोजित इस सामूहिक इफ्तार में रोजेदारों के साथ-साथ मेराल के आला अधिकारी तथा कई गणमान्य लोगों ने एक साथ सामूहिक रूप से जलपान किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने इफ्तार पार्टी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। मुखिया रामसागर ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा ऐसे पवित्र अवसरों पर सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना चाहिए। उपस्थित अन्य रोजेदारों ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। इफ्तार पार्टी में अतहर अली, मोहम्मद हुसैन, आलम अंसारी, जफिर अंसारी, असरफ अंसारी, रेयासत अंसारी, अख्तर अंसारी, मजमुद्दीन अंसारी, मकसूद अंसारी, मुस्लिम अंसारी, खादीम अंसारी,वार्ड सदस्य देव कुमार राम, देवव्रत कुमार, बिनेश कुमार, बाल गोविंद शाह, कामेश्वर मेहता, सोबरन मेहता शहीद कई लोग शामिल थे।



