मेराल के मकुना और हासनदाग के दावते इफ्तार पार्टी में सामाजिक सौहार्द का दिखा झलक

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
मेराल। पवित्र रमजान माह के अवसर पर थाना मुख्यालय के मकुना और हासनदाग गांव में शुक्रवार की शाम दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों जगह बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया। मकुना में दावते इफ्तार का आयोजन समाजसेवी जफीर अंसारी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आवास पर दावते इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो के जिलाध्यक्ष शंभू राम, चंदन जायसवाल सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी के माध्यम से समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इफ्तार पार्टी में कारी कमालुद्दीन, हाजी मौलाना यासीन, सदर मुख्तार अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, अतहर अली, मुखिया पति मुन्ना राम, कामेश्वर सिंह, राहुल यादव, रेयाज अंसारी, मकसूद, जलालुद्दीन, आलम, गुलबास सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं हासनदाग मदरसा परिसर में समाजसेवी भरदुल विश्वकर्मा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, शिक्षक ताहिर अंसारी, नायब सदर ऐनुल अंसारी, ठेकेदार अकबर अंसारी, गुलबास अंसारी, संतोष कुमार चौधरी, प्रदीप चौबे, राजेंद्र चौधरी, मंसूर अंसारी, कौसर अंसारी, इमरान अंसारी, रोजमोहम्मद अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, सफायत अंसारी, डॉ वाहिद अंसारी, एएच अख्तर, इरफान, सद्दाम, हबीब, अनीश, तौहीद सहित सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल थे।



