टॉप न्यूज़

कलवार संघ का किया गया पुनर्गठन

कलवार समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है : सूर्य प्रकाश-सुड्डू

बलराम शर्मा

मेराल । स्थानीय कलवार समाज की बैठक में विचार विमर्श के बाद कलवार संघ मेराल का पुनर्गठन किया गया। दशरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सूर्य प्रकाश-सुड्डू को संघ का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अनुज प्रसाद और नवीन कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष, उदय प्रसाद को सचिव, मनीष जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा संतोष प्रसाद उर्फ बबलू को संगठन मंत्री साथ ही रमेश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, विनोद प्रसाद, कैलाश प्रसाद, पारस प्रसाद, रामसूरत प्रसाद, अनुग्रह प्रसाद, रमेश प्रसाद (छोटा) तथा सुरेंद्र प्रसाद को संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौपी गई है उसे पर खरा उतरने तथा समाज के हित में कार्य करने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि कलवार समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, जिसे हम सभी को संगठित होकर बढ़ाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!