टॉप न्यूज़

किस्मती कॉलेज और प्रखंड कार्यालय में खूब उड़े अबीर-गुलाल

छुट्टी के पहले एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और भाईचारा का दिया संदेश

बलराम शर्मा
मेराल । किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग कैंपस में तथा प्रखंड कार्यालय में होली की छुट्टी के पूर्व उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और भाईचारा का संदेश दिया। कॉलेज के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने बताया की फार्मेसी और नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जहां सभी ने मिलकर होली के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद कैंपस रंग-बिरंगे अबीर गुलाल से सराबोर हो गया।छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ रंग खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कॉलेज प्रशासन ने सभी से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद लिया। होली मिलन समारोह ने पूरे कैंपस में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी एकता का संचार किया। होली मिलन समारोह में निदेशक लव कुमार सिंह, डॉ आयुष कुमार, फार्मासिस्ट ओकेंद्र पाल, शिक्षिका अंजनी कुमारी, ममता कुमारी, वंदना कुमारी आकृति कुमारी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, लव चंद्रवंशी सहित सभी कर्मी शामिल थे।

इधर प्रखंड कार्यालय में भी बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का संदेश तथा होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर नाट्य मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर सभी को खूब झुमाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!