टॉप न्यूज़

डीएवी लीलावचन स्कूल में हुई अबीर-गुलाल और पुष्प की होली

होली सामाजिक एकता, प्रेम और रचनात्मकता का अवसर है : निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा

मेराल । डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षक, शिक्षिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को अबीर, गुलाल और पुष्प से होली खेल खुशियां मनाई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और रचनात्मकता का अवसर है। यह त्योहार विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की सीख, आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारा बढ़ाने, आत्म-अभिव्यक्ति के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव से मुक्त होकर रचनात्मक कार्यों में भाग लेने का संदेश देता है।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी अभिभावकों सहित समस्त लोगों को होली की शुभकामना देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया। मौके पर शिक्षक रिजवान अंसारी, बसंत कुमार यादव, नागेंद्र कुमार ठाकुर, अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, शमा परवीन, सूफिया नाहीद, अमिता कुमारी, बलराम शाह, अंकित कुमार, जगदीश कुमार सिंह, अंजू कुमारी आदि शामिल रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!