टॉप न्यूज़

ब्राइट फ्यूचर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण सह शिक्षक अभिभावक गोष्ठी संपन्न

सिद्धि और आरफा बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

मेहनत का कोई विकल्प नहीं : निर्देशक अशोक विश्वकर्मा

गढ़वा। ब्राइट फ्यूचर स्कूल सोनपुरवा में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी के उपरांत वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष भर का मेहनत का जो फल होता है उसका बेसब्री से इंतजार रहता है और वह घड़ी आज परीक्षाफल वितरण की है। मेहनत का सचमुच कोई विकल्प नहीं होता है.मेहनत ही हमें पहचान देता है और मुकाम तक पहुंचाता है .बच्चे आज जो कुछ भी उपलब्धि हासिल करते हैं वह उपलब्धि केवल बच्चों की नहीं है वह अभिभावक का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन दोनों का प्रतिफल है।

निदेशक ने अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के प्रति विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आपका विश्वास ही इस विद्यालय को आज 34वें वर्ष में प्रवेश कराया है। शिक्षा के क्षेत्र में ब्राइट फ्यूचर स्कूल विगत 34 वर्षों से अपना योगदान दे रहा है। वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 10 से 15 प्रतिशत बच्चे दूसरी पीढ़ी के हैं अर्थात उनके माता-पिता या दोनों ही इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि आपका इस विद्यालय के प्रति कितना अपनापन और विश्वास है। परीक्षाफल प्रकाशन के अवसर पर वार्ड पार्षद रेणु देवी ने कहा कि ब्राइट फ्यूचर स्कूल बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। अभिभावक आदित्य प्रकाश ने कहा कि बच्चों का जिस विद्यालय के शिक्षकों से दोस्ती हो जाती है सचमुच वही बच्चे कुछ सीख पाते हैं और वह ब्राइट फ्यूचर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाया है क्योंकि उनका स्थानांतरण होते रहता है। लेकिन ब्राइट फ्यूचर के शिक्षकों का छात्रों से जो लगाव है वह कहीं और देखने को नहीं मिलता है। वहीं रमेश सोनी ने कहा कि बच्चों का तुलनात्मक रूप से विकास इसी विद्यालय में देखने को मिलता है। इस मौके पर कई अन्य अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। आज नर्सरी वर्ग से सातवीं वर्ग तक के छात्रों का परीक्षा फल वितरित किया गया जिसमें वर्ग दो की छात्रा आरफा और वर्ग 3 की छात्रा सिद्धि सिंह संयुक्त रूप से स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रूप में चयनित किए गए हैं। इनका परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा है। ये सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विद्यालय के निदेशक ने दोनों छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही इनके अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए कहा है की विद्यालय के प्रति इनका सहयोग और बच्चों के प्रति निगरानी आज यह मुकाम दिलाया है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि बच्चों का सतत मूल्यांकन और उन पर निगरानी उनके परीक्षाफल को बेहतर बनाता है। मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्या सुनीता पटेल, मधुबाला पाठक, सत्येंद्र पांडेय, सुनील कुमार, राजीव श्रीवास्तव, अनुपमा प्रसाद, पूनम शर्मा ,नाहिद सबा, अंकिता पाण्डेय, रूपा गुप्ता, बिंदु कुमारी, रोजी परवीन के साथ-साथ अभिभावकों में डॉक्टर रशीद, संतोष गुप्ता, आलोक कुमार, इरशाद आलम, मनोज कुमार, ओमकार विश्वकर्मा, मीना गुप्ता, शगुफ्ता परवीन के साथ-साथ काफी संख्या में छात्रों के अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!