Uncategorized

9वीं बोर्ड परीक्षा देने से वंचित 25 विद्यार्थीयों ने स्कूल में किया हंगामा

मेराल के बाना हाई स्कूल की लापरवाही से नहीं हो सका रजिस्ट्रेशन

छूटे हुए विद्यार्थियों का अलग से होगा परीक्षा : शिक्षा विभाग 

मेराल। प्रखंड के बाना हाई स्कूल के 9वीं बोर्ड परीक्षा देने से वंचित 25 विद्यार्थीयों ने शुक्रवार को स्कूल में हंगामा किया। वंचित छात्राओं का आरोप है कि 9वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सभी ने 900 रुपए फाइन के साथ स्कूल में रजिस्ट्रेशन फीस जमा किया था। बावजूद हम लोगों को एडमिट कार्ड नहीं मिला जिसके कारण परीक्षा देने से वंचित हो रहे हैं। बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं होने की जानकारी मिलने पर कई अभिभावक भी स्कूल में पहुंचकर विद्यालय की लापरवाही का विरोध करने लगे। परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों में प्रिया कुमारी, सुषमा कुमारी, अंजलि कुमारी, आरती कुमारी, ऊषा कुमारी, अमरनाथ कुमार, वकील कुमार आदि ने बताया कि 25 छात्र छात्राओं में से 14 छात्र और 11 छात्राएं शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे उप मुखिया भोला पासवान, अरुण कुमार दास, मुजाहिद अंसारी, धीरज पासवान, इंद्रजीत कुमार, अरुण कुमार आदि लोगों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के लापरवाही के कारण इन सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित हो गए हैं जिससे सभी बच्चे एक वर्ष पीछे हो गए और उनका भविष्य अंधकार में हो गया। अभिभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया है कि बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही बरतने के मामले की जांच कर दोषीयों पर कार्रवाई किया जाए। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय के कुल 283 विद्यार्थी 9वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल है।

अभिभावक और बच्चों के हंगामा के बीच रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेवार लिपिक अविनाश कुमार ने बताया कि 9वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए मुझे अधिकृत किया गया था, लेकिन तबियत खराब रहने के कारण परीक्षा से वंचित बच्चों का फॉर्म नहीं भरा सका है। उन्होंने अभिभावकों को लिखित रूप से आश्वस्त किया कि इस परीक्षा का रिजल्ट निकालने के बाद छूते हुए विद्यार्थियों का पुनः रजिस्ट्रेशन होगा और परीक्षा होगी, शिक्षा विभाग से इसके लिए पत्र भी निर्गत किया गया है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक आसिफ हुसैन कोई भी जानकारी देने से मन कर दिया। इस संबंध में पूछने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने कहा कि छात्र-छात्राओं का परीक्षा से वंचित रहने का मामला जांच का विषय है, इसका तत्काल जांच कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!