टॉप न्यूज़
उत्पाद विभाग ने सात अवैध महुआ शराब भट्टी को किया ध्वस्त

छापेमारी की भनक लगते ही अवैध महुआ शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए जिन्हें पहचान कर करवाई की जाएगी
मेराल । उत्पाद विभाग द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर सात अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया साथ ही लगभग 2,500 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया। बताया गया कि छापेमारी की भनक लगते ही अवैध महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त विपिन गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, अखिलेश चंद्रवंशी, अमर चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, जितेंद्र गुप्ता, नयन गुप्ता, दीपक गुप्ता मौके से फरार हो गए। फरार सभी लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया जा रहा है।



