टॉप न्यूज़

सुबह 11 बजे तक 25.67 प्रतिशत हुआ मतदान

गढ़वा के बूथ पर नव पदस्थापित कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

बलराम शर्मा

गढ़वा । नगरपालिका (आम) चुनाव- 2026 के लिए सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोमवार की सुबह 11 बजे तक गढ़वा के तीनों नप क्षेत्र में 25.67 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद गढ़वा में 23.68 प्रतिशत, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में 24.97 प्रतिशत तथा नगर पंचायत मझिआंव में 27.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

शहर में लोग सुबह से ही मतदान के लिए अपनी बारी के इंतजार में पंक्ति में खड़े देखे गए। प्रशासन निष्पक्ष मतदान करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। इसी बीच पलामू के नव पदस्थापित कमिश्नर कुमुद सहाय ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय टंडवा, आरके गोविंद प्लस टू हाईस्कूल के मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला मतदाताओं से बात किया कई मतदाताओं से अपना पहचान पत्र हाथ में रखने का निर्देश दिया गया।

जानकारी के अनुसार सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!