टॉप न्यूज़

सतेश्वरी दुबे ने मझिआंव को सर्वश्रेष्ठ नगर पंचायत बनाने के लिए जारी किया 15 सूत्री ‘विकास पत्रिका’

भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए ‘बक्सा छाप’ पर मुहर लगाने का किया अपील

मंझिआंव/गढ़वा । नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सतेश्वरी उर्फ सत्या दुबे ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपनी चुनावी प्राथमिकताओं को साझा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ‘विकास पत्रिका’ जारी करते हुए मंझिआंव नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए 15 प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया। सत्या दुबे ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य मंझिआंव को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और शिक्षा के स्तर को सुधारना है। इस दौरान सत्या दुबे ने नगर की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान के लिए निम्नलिखित रोड मैप प्रस्तुत किया। टैक्स में राहत और भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए उन्होंने ‘डबल होल्डिंग टैक्स’ से जनता को राहत दिलाने और नगर पंचायत को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लिया। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना, महिलाओं को स्वावलंबन की ओर ले जाना और बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए विशेष सम्मान एवं सहायता योजनाएं सहित कई चुनावी घोषणाएं की। उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या सात पर अपने चुनाव चिन्ह ‘बक्सा छाप’ पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!