टॉप न्यूज़राजनीति

शहर का विकास होगा विशेष, कह रहे मिथिलेश

झामुमो समर्थित उम्मीदवार संतोष कुमार केसरी के पक्ष में किया चुनावी सभा, गढ़वा विधायक की नाकामी और अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया

बलराम शर्मा 

गढ़वा । नप चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतर चुके हैं। सभी मतदाताओं को अपने पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील करते देखे जा रहे हैं। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक शहर का सभी गली-मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर संपर्क का दौर लगातार जारी है।

लोगों के कहने पर पहनाया विजय श्री का माला 

इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान के साथ चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने शहर वासियों से शहर का विशेष विकास करने का भरोसा दिलाते हुए झामुमो समर्थित उम्मीदवार संतोष कुमार केसरी के पक्ष में लोगों से मतदान करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव शहर के विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है। पूर्व मंत्री ने जहां राज्य सरकार के सहयोग से शहर में विशेष विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने का भरोसा दिलाया, वहीं भाजपा के निर्वाचित विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जाति धर्म में लोगों को बांटकर चुनाव जीतने के 17 महीना बाद भी गढ़वा शहर में एक भी विकास कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक की नाकामी और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए लोगों से जाति धर्म में बांटने वाले लोगों से सावधान रहने का अपील किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!