टॉप न्यूज़

शादी-ब्याह में पूरा परिवार घर से बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना थाना को दें, पुलिस रखेगी नजर : थाना प्रभारी

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेराल पुलिस की एक अच्छी पहल

मेराल । थाना पुलिस द्वारा निर्देश जारी कर कहा गया है कि शादी-ब्याह या अन्य अवसर पर अगर पूरा परिवार को घर से बाहर जाना हो तो इसकी सूचना थाना को जरूर दें ताकि आपके घर पर पुलिस नजर रख सके। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने यह निर्देश शनिवार को जारी करते हुए कहा है कि थाना क्षेत्र के सभी घरों के लोगों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से इसकी जानकारी होनी चाहिए। जिस घर के पूरा परिवार घर से बाहर जाते हैं तो इसकी सूचना मिलने पर उस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी साथ ही उस घर पर विशेष नज़र रखी जाएगी। थाना प्रभारी का यह निर्देश सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अच्छी पहल है। थाना प्रभारी ने कहा है कि इसकी सूचना मेरे मोबाइल नंबर 9582493683 पर या थाना के किसी भी पुलिस पदाधिकारी अथवा अपने गांव के चौकीदार को दे सकते हैं। जिससे पुलिस उस घर पर नज़र रख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!