प्रत्याशी को मिला चुनाव चिन्ह किसी को ‘एयरकंडीशनर’ तो कोई घुमाएगा चुनावी ‘छड़ी’, चूडियाँ, बेंच, कैमरा, बिस्कुट

चुनाव चिन्ह मिलते ही सभी प्रत्याशी अपने छाप के साथ प्रचार की तैयारी में जुटे
गढ़वा । नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को गढ़वा नगर परिषद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही सभी प्रत्याशी अपने छाप के साथ चुनाव प्रचार की तैयारी में जुट गए हैं। प्रत्याशी को नाम के अनुसार देवनागरी वर्णानुक्रम के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिन्ह को दिया गया है। आवंटित चुनाव चिन्ह के अनुसार अनिल कुमार पाण्डेय पिता अक्षयवर नाथ पाण्डेय को एयरकंडीशनर, अनीता दत्त पति-गुरू दत्त को छडी, अलख नाथ पाण्डेय पिता-राज कुमार पांडेय को चूडियाँ, आशिष कुमार सोनी पिता-विजय प्रसाद सोनी को बैटरी टार्च, कचन जायसवाल पति-बिनोद कुमार जायसवाल को बेन्च, दीपक कुमार शर्मा पिता-रामलाल शर्मा को बिस्कुट, बसंत लाल पिता-बेचू साव को बक्सा, मो० मासूम राजा पिता-मो० सैनुल्लाह खान को इंटें, मोहम्मद याकूब, पिता-स्व० मो० वली को बाल्टी, विकाश कुमार माली पिता-शत्रुधन माली को कैमरा, संजय कुमार पिता-तूलसी राम को कार्पेट तथा संतोष कुमार केशरी पिता-नाथुन प्रसाद केसरी को सीसीटीवी कैमरा आवंटित किया गया है।


