टॉप न्यूज़

प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत् महायज्ञ की तैयारी पूरी, जल यात्रा 15 फरवरी को

पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के लिए यज्ञशाला, प्रवचन पंडाल सहित अन्य तैयारी पूरी : अध्यक्ष यज्ञ समिति, गंगा प्रसाद अग्रवाल

मेराल । गढ़वा मझिआंव मेन रोड किनारे प्रखंड के पचफेड़ी मोड़ के समीप संखड़िया पहाड़ी पर अवस्थित हनुमान मंदिर में 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत् महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत् महायज्ञ आचार्य पंडित श्री रमानाथ मिश्र जी महाराज वाराणसी के नेतृत्व में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 15 फरवरी को जल यात्रा (कलश यात्रा) के साथ शुरू होगा और 20 फरवरी को पूर्णाहुति और भव्य भंडारा के साथ संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि इस बीच विद्वान आचार्य द्वारा सायं काल में ओजस्वी प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर रामाशंकर यादव, पुलस्त तिवारी, राम लखन प्रसाद गुप्ता, रामधारी चौधरी, रामबली राम, लाला साह, रामसुंदर शाह, लालू यादव, दिलीप कुमार सोनी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने आम जनमानस से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!