टॉप न्यूज़

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्ति के नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश

दर्शन पूजन कर साधु महात्माओं का लिया आशीर्वाद

क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि का किया कामना

मेराल । प्रखंड के पचपेड़ी मोड़ के समीप संखड़िया पहाड़ी पर अवस्थित हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्ति के नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात दर्शन पूजन कर साधु महात्माओं का आशीर्वाद लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पहाड़ी पर अवस्थित मंदिर के विकास तथा मंदिर की स्थापना से जुड़े लोगों की आस्था और स्वयं किया गया सहयोग को याद दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए आस्था के इस केंद्र को आने वाला समय में और विकसित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हुए धर्म व संस्कृति के महत्व पर जोर दिया, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल बन गया। इससे पहले यज्ञ समिति के लोगों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ पैदल मंदिर सह यज्ञ स्थल तक पहुंचे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ यज्ञाचार्य पंडित रमानाथ मिश्र, कंचन पांडेय, यज्ञ समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद अग्रवाल, सचिव आलोक ठाकुर, हरिवंश तिवारी, रामलाल चौधरी, मिथिलेश केसरी, ब्रजराज सिंह, अनूप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मुखिया अजीज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद गुप्ता, शंभू यादव, अर्जुन प्रजापति, अशोक मेहता, संजय गुप्ता, सुबोध प्रसाद गुप्ता, कंचन पांडेय सहित काफी संख्या में श्रद्धालु थे। यज्ञ की परिक्रमा करने तथा प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!