टॉप न्यूज़

मेराल : शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार मनाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, बच्चा चोरी संबंधित भ्रम को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

पटाखा पर है पूर्ण प्रतिबंध, सरकारी गाइड लाइन के अनुसार ही मनाएं पर्व त्योहर : थाना प्रभारी

बलराम शर्मा

मेराल। थाना परिसर में गुरुवार को होली, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें सभी पर्व त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों के साथ आयोजित बैठक में थाना प्रभारी विष्णुकांत द्वारा त्यौहार से संबंधित सरकारी गाइड लाइन से लोगों को अवगत करते हुए सख्ती से पालन कराने की बात कही। उन्होंने त्यौहार में पटाखा का उपयोग पर रोक लगाया। साथ ही सभी पंचायत के छोटे बड़े समस्याओं को पर्व त्यौहार से पहले निदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस की मौजूद रहेगी ताकि त्यौहार में कोई समस्या न हो। उन्होंने लोगों को आपसी भाई चारे के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मानने का आग्रह किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा लोगों को बच्चा चोरी से संबंधित भ्रम, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशाखोरी, डायन बिसाही एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

प्रमुख दीपमाला कुमारी ने दोनों समुदाय के लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में तीनों त्यौहार मनाने की अपील की। राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी ने लोगों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने स्थानीय कई समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान करने का आग्रह किया। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो, मुखिया अजीज अंसारी, रामप्रताप साव, संजय भगत, हरेंद्र चौधरी आदि लोगों ने तीनों त्यौहार सौहार्द से मनाने पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रखंड सहायक रामनाथ भगत, सीआई संजीव पांडे, एसआई प्रेम प्रकाश पांडे, हरिशंकर ओझा, अरविंद साव, 20 सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, मुखिया गौरी देवी, मुखिया पति मुन्ना राम, सुरेंद्र गोस्वामी, रविन्द्र गुप्ता, जगजीवन राम, लक्ष्मी विश्वकर्मा, भोला पासवान, जैनेंद्र सिंह, अशोक राम, तैयब अंसारी, मदन यादव सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!