टॉप न्यूज़
मेराल पुलिस ने चार मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारक को सौंपा

मेराल । थाना क्षेत्र के गुम हुई चार मोबाइल को थाना पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मंगलवार को उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोर्टल के माध्यम से बरामद हुई चार मोबाइल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक गढ़वा अंचल की उपस्थिति में थाना प्रभारी विष्णुकांत द्वारा मोबाइल के वास्तविक धारक चंदन कुमार गुप्ता, पिता-पच्चू साव संगवरिया, अमित कुमार पिता सरीखा राम खोरीडीह, लव चौधरी पितामानदेव चौधरी हासनदाग तथा वेद प्रकाश पटवा पिता भरत पटेल कुंभी गांव निवासी को हस्तगत कराया गया। मोबाइल मिलने पर सभी खुशी का इजहार करते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया।

