मेराल का नामी अर्पित लाइन होटल नए लुक में फिर से हुआ शुरू

फैमिली कॉटेज, वेज-नॉनवेज का वही पुराना जायका अब नए अंदाज में मिलेगा : संचालक
मेराल । थाना मुख्यालय के गोंदा का नामी अर्पित लाइन होटल का पुन: शुरुआत नए लुक में बुधवार को पूजा अर्चना के साथ किया गया। होटल के प्रोपराइटर शुभम मल्होत्रा ने बताया कि 25 वर्षों का पुराना अर्पित लाइन होटल वही पुराना जगह जो ओवर ब्रिज के नीचे पिलर नंबर 59 के समीप जो हाईवे निर्माण की वजह से करीब 1 साल के बाद अत्याधुनिक डिजाइन कर शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों के लिए फैमिली कॉटेज, वेज-नॉनवेज का वही पुराना जायका अब नए अंदाज में मिलेगा। यहां गाड़ी पार्किंग तथा मीटिंग हॉल की व्यवस्था है। उद्घाटन के अवसर पर संजय भगत, अंकिता भगत, राहुल, सत्यम, अर्पित मल्होत्रा, पीयूष जायसवाल, आशुतोष, मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, शिवकुमार विश्वकर्मा, विजय प्रसाद, मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना राम, सुनील कुमार कालिया, शशिकांत दुबे, विष्णु यादव, डॉ विनोद बिहारी भगत, डॉ अशोक गुप्ता, राहुल प्रसाद, रोहित कुमार, रंजीत चौबे, राजेश भगत सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नए लुक में शुरू किया गया अर्पित लाइन होटल की जमकर प्रशंसा किया।




