झारखंड सरकार और विपक्षी पर दिखा कर तेवर, मतदाता को प्रभावित कर गए रघुवर

पूर्व सीएम ने भाजपा समर्थित श्री बंशीधर नगर में रेखा गुप्ता और गढ़वा में कंचन जायसवाल के पक्ष किया चुनावी सभा
बलराम शर्मा
गढ़वा । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास बुधवार को श्री बंशीधर नगर में रेखा गुप्ता और गढ़वा में कंचन जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा कर झारखंड सरकार और विपक्षी पर कड़े तेवर दिखाकर मतदाता को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रभावित किया। कहा झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है जिसे जनता सबक सिखाएगी। कहा निकाय चुनाव 2022 से लंबित हैं, जिसके कारण शहरी विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ रुपये की राशि झारखंड को नहीं मिल सकी। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं और जनता में दिख रहे उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि शहर की जनता बदलाव चाहती है और विकास के लिए मतदान को तैयार है।

इसके पूर्व रघुवर दास ने बाबा बंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, शारदा महेश प्रताप देव, रामचंद्र केसरी, पूर्व सांसद घूरन राम, लक्ष्मण राम, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल, रेखा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, सूरज गुप्ता, ओमप्रकाश केसरी, डॉ लालमोहन, बबलू पटवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।




